2nd NATIONAL VETERINARY, DAIRY & FISHERIES SYMPOSIUM – 2026
एकीकृत स्वास्थ्य दृष्टिकोण विषय पर आधारित द्वितीय राष्ट्रीय पशु चिकित्सा, डेयरी एवं मत्स्य संगोष्ठी–2026 का सफल आयोजन दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को रजत जयंती सभागृह, नागपुर वेटरिनरी कॉलेज, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MAFSU), नागपुर में सम्पन्न हुआ।
इस संगोष्ठी में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल जी, कुलपति (MAFSU) डॉ. नितिन पाटिल जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री (अभाविप) श्री देवदत्त जी जोशी, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा जी, पद्मश्री पुण्यमूर्ति जी तथा राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. बी के बेहेरा जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगोष्ठी में देश के 20 राज्यों, 23 विश्वविद्यालयों एवं 47 महाविद्यालयों से कुल 372 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 22 प्राध्यापक, 46 विशेषज्ञ वक्ता एवं 22 विशिष्ट अतिथि इस आयोजन में सम्मिलित हुए, जिससे यह संगोष्ठी ज्ञान-विनिमय एवं समन्वित स्वास्थ्य दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच सिद्ध हुई।
