1st State Convention Of Meerut Prant (Uttar Pradesh))
“विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 के लिए परंपरागत एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों का समन्वय” विषय पर द्वि-दिवसीय प्रांत स्तरीय सम्मेलन *एग्रीविज़न मेरठ 2026* का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर के सभागार, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल, पद्मश्री सम्मानित श्री सेतपाल सिंह, मेरठ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण गोविल, विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. त्रिवेदी दत्त, भारत सरकार के उद्यान आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, भाकृअनुप के सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पाण्डेय, उपमहानिदेशक (शिक्षा) उपकार के डॉ. परमेंद्र सिंह, एग्रीविज़न के राष्ट्रीय प्रमुख श्री विक्रम सिंह फरस्वाण, सहित अन्य विशिष्ट गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस प्रांत स्तरीय सम्मेलन में कुल 317 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें प्राध्यापक, वैज्ञानिक, उद्यमी तथा छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।
